यूनिटी पब्लिक स्कूल का 12वीं में 100% परिणाम, शगुन वर्मा बनी टॉपर

 यूनिटी पब्लिक स्कूल का 12वीं में 100% परिणाम, शगुन वर्मा बनी टॉपर


रिवालसर : अजय सूर्या /

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा मार्च 2026 में आयोजित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आज घोषित किए गए,


जिसमें यूनिटी पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल, रिवालसर ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत (100%) परिणाम हासिल किया।

विद्यालय के कुल 39 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और सभी विद्यार्थी सफल रहे। परिणाम के अनुसार 70% से 80% अंक प्राप्त करने वाले 13 विद्यार्थी, 80% से 90% अंक प्राप्त करने वाले 20 विद्यार्थी तथा 90% से 100% अंक प्राप्त करने वाले 6 विद्यार्थी रहे, जो स्कूल की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।

मेधावी विद्यार्थियों में शगुन वर्मा (सुपुत्री चमन लाल) ने 476/500 अंक (95.2%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। शौर्य वर्मा (सुपुत्र  सुरेंद्र कुमार) ने 462/500 अंक (92.4%) के साथ द्वितीय स्थान तथा रोहित कुमार (सुपुत्र रितेश कुमार) ने 458/500 अंक (91.6%) के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डी.डी. शर्मा सहित समस्त स्टाफ ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर