सेवानिवृत हुए प्रधानाचार्य हरीश कुमार शर्मा
सेवानिवृत हुए प्रधानाचार्य हरीश कुमार शर्मा
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गहीं लगोड़ ( नूरपुर )जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश से हरीश कुमार शर्मा प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत होने के बाद आज मुबारकबाद देने का हजूम उमड़ा निवास स्थान परl इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, एस एम सी, एवं सभी बच्चों द्वारा हरीश कुमार शर्मा , उनकी धर्म पत्नी वंदना कौशल व सभी परिवार सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गुरुदेव सिंह प्रवक्ता ने मंच संचालन करते हुए हरीश कुमार के सेवाकाल की उपलब्धियों से सभी को अवगत करवाया। उप प्रधानाचार्या वंदना शर्मा, जोगिंदर सिंह टीजीटी, कुमारी ओम प्रभा टीजीटी, मंचल सिंह (वी टी) ने भी हरीश कुमार के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। करनैल सिंह रिटायर्ड प्रिंसिपल तथा अजॉय रिटायर्ड हेडमास्टर व रेणु शर्मा ने भी हरीश कुमार के व्यक्तित्व के बारे में अपने विचार साझा किए । हरीश कुमार प्रधानाचार्य ने सभी अध्यापकों व बच्चों से अपने अनुभव साझा किए तथा एस एम सी प्रधान ममता देवी, स्टाफ एवं बच्चों का धन्यवाद किया। अंत में प्रधानाचार्य हरीश कुमार के पूजनीय पिताजी के सी शर्मा ने समस्त स्टाफ और बच्चों का धन्यवाद करते हुए अपनी खुशी जाहिर की ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें