आपसी सहमति से मामले निपटाने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन

 आपसी सहमति से मामले निपटाने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन


नाहन  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश नव कमल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि न्याय को सरल एवं सुलभता से प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आपसी सहमति से न्याय प्रदान करने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘‘समाधान समारोह 2026’’ का आयोजन 21 अप्रैल, 2026 से आरम्भ किया जा चुका है तथा इसका समापन 21, 22 व 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन से होगा।

उन्होंने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित पारिवारिक विवाद, दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, भू-अधिग्रहण, आपराधिक सुलहनीय मामले, श्रम संबंधी विवाद तथा ऐसे मामले जो आपसी सहमति से निपटाने योग्य है उन्हें शामिल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया जाएगा लेकिन इससे पूर्व सुलह का प्रयास करने के लिए बैठकें आयोजित की जाएगी। इन सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/ उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार समिति स्थित मध्यस्थता केंद्र में किया जाएगा जिसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ तथा सचिव विधिक सेवा प्राधिकार/समिति द्वारा पक्षकारों की मदद की जाएगी।

उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत में अपना मामला शामिल करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर एक गूगल फॉर्म उपलब्ध है। गूगल फॉर्म का लिंक https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8 है। गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 है।

उन्होंने बताया कि हर प्रकार की सहायता अथवा जानकारी के लिए वन स्टॉप सेंटर (वार रूम)इंचार्ज के सम्पर्क नं0- 011-23115652, 011-23116464, सीआरपी निदेशक - 011-23115652, 011-23116465, पर सम्पर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा