नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई न्यायालय ने चरस तस्करी के दोषी को सुनाई एक वर्ष की कैद

 नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई न्यायालय ने चरस तस्करी के दोषी को सुनाई एक वर्ष की कैद


नूरपुर : विनय महाजन /

हिमाचल प्रदेश सरकार की नशे के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' (शून्य सहनशीलता) नीति के तहत जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी कड़ी में आज पुलिस जिला नूरपुर को एक सफलता मिली है।आज दिनांक 23.05.2026 को माननीय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी नूरपुर की अदालत ने चरस तस्करी के एक मामले में फैसला सुनाया है। न्यायालय ने अभियुक्त रमेश चंद उर्फ तोतु (पुत्र जिन्दी, निवासी गांव खडोल, डाकघर व उप-तहसील गंगथ, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा) को दोषी करार देते हुए 01 वर्ष के कठोर कारावास तथा ₹10,000/- जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की सूरत में दोषी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।दोषी रमेश चंद के खिलाफ थाना नूरपुर में वर्ष 2017 में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत एफ आई आर No. 304/17 (दिनांक 05.10.2017) दर्ज की गई थी। पुलिस द्वारा जुटाई गई पुख्ता कड़ियों और बेहतरीन पैरवी के चलते आज माननीय न्यायालय ने दोषी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन