कुलाला में तालाब की घटना में 26 वर्षीय युवक की जान गई, क्षेत्र में शोक

 कुलाला में तालाब की घटना में 26 वर्षीय युवक की जान गई, क्षेत्र में शोक


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

फतेहपुर पुलिस थाना फतेहपुर के तहत ग्राम पंचायत दियाना के गांव कुलाला में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई, जिसमें करीब 26 वर्षीय युवक अमन पुत्र राकेश कुमार की जान चली गई।


जानकारी के अनुसार अमन घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब के समीप था। इसी दौरान वह अचानक तालाब में चला गया। घटना का पता चलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया और बाद में उपचार के लिए सिविल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलने पर फतेहपुर पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


युवक के निधन की खबर से कुलाला और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। पंचायत प्रधान गगन सिंह सहित स्थानीय लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने की अपील की है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर