अटल चिकित्सा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय को नेरचौक में ही रखने की पुरजोर पैरवी

 अटल चिकित्सा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय को नेरचौक में ही रखने की पुरजोर पैरवी


नेरचौक : अजय सूर्या /

 अटल चिकित्सा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय, नेरचौक को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के बीच बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने विधानसभा सदन में विश्वविद्यालय को नेरचौक में ही बनाए रखने की पुरजोर पैरवी की। उन्होंने सरकार के समक्ष स्पष्ट किया कि नेरचौक में विश्वविद्यालय के लिए पर्याप्त भूमि, आधारभूत ढांचा और आवश्यक सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं।


विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सदन में इस संबंध में महत्वपूर्ण प्रश्न उठाते हुए कहा कि क्षेत्र के हितों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय को किसी भी स्थिति में नेरचौक से स्थानांतरित नहीं किया जाना चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन को अवगत कराया कि विश्वविद्यालय को सरकाघाट स्थानांतरित करने का अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है और यह विषय सरकार के विचाराधीन है।


विधायक ने कहा कि अटल चिकित्सा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय केवल बल्ह क्षेत्र के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के विद्यार्थियों और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण संस्थान है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को नेरचौक में बनाए रखने तथा इसके विकास के लिए सदन से लेकर सरकार तक आवाज निरंतर बुलंद की जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: