ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नूरपुर ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नूरपुर ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
(नूरपुर:-विनय महाजन)
नूरपुर प्रदेश के उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित रूप से शुद्धिकरण और हवन करने के मामले पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नूरपुर ने कड़ा विरोध जताया हैl इस संबंध में 19 अगस्त 2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नूरपुर द्वारा भारत के माननीय राष्ट्रपति और हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल को एसडीएम नूरपुर के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया गया हैl कार्यक्रम की शिरकत पूर्व विधायक अजय महाजन की l इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नूरपुर के अध्यक्ष संदेश डडवाल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 7 अगस्त 2026 को हल्द्वानी, उत्तराखंड में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कुछ भाजपा नेताओं/व्यक्तियों द्वारा रैली स्थल पर शुद्धिकरण अनुष्ठान और हवन किया गया थाl ज्ञापन में कहा गया है कि इस तरह का आचरण राजनीतिक संगठन, उसके प्रतिनिधियों और भारत के लोगों की गरिमा और भावनाओं को ठेस पहुँचा सकता हैl ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने संबंधित भाजपा नेताओं और व्यक्तियों से इस कृत्य के लिए बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की पुरजोर माँग की हैl

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें