कांग्रेस नेता एवं केंद्र सरकार में रेलवे परामर्श समिति के सदस्य दीपक भारद्वाज ने नूरपुर की नवनियुक्त प्रधान नीति महाजन से मुलाकात की

 कांग्रेस नेता एवं केंद्र सरकार में  रेलवे परामर्श  समिति के सदस्य दीपक भारद्वाज ने नूरपुर की नवनियुक्त प्रधान नीति महाजन से मुलाकात की


 

( नूरपुर:-विनय महाजन) 

 नूरपुर कांग्रेस नेता एवं केंद्र सरकार में रेलवे प्रशासन समिति के सदस्य दीपक भारद्वाज ने  एक शिष्टाचार भेद वार्ता में बताया कि  वह कुछ दिनों के लिए अपने गृह क्षेत्र नूरपुर आए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने प्रधान नीति महाजन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधान पद की जिम्मेदारी संभालने के मात्र दो महीनों के भीतर ही नीति महाजन ने अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई सराहनीय कदम उठाए हैं।

उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र में कूड़े के उचित प्रबंधन के लिए कूड़ा ढलाव स्थलों पर ट्रॉलियां रखना शुरू किया गया है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिली है। इसके साथ ही मंदिर रोड पर लाइटों की व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य भी किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को सुविधा प्राप्त हुई है।दीपक भारद्वाज ने आवारा पशुओं की समस्या के समाधान, साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार तथा हाई-मास्ट लाइटों की स्थापना जैसे कार्यों के लिए भी प्रधान नीति महाजन के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि महाजन परिवार लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है और न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखता है। परिवार द्वारा भव्य जन्माष्टमी, होली और दशहरा जैसे बड़े आयोजनों का सफल आयोजन किया जाता रहा है।दीपक भारद्वाज ने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि क्षेत्र और समाज के लिए बड़ी उपलब्धि होते हैं तथा उनके नेतृत्व में नूरपुर के विकास को नई गति मिलेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर