वज़ीर राम सिंह पठानिया स्मारक परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम, 15 से अधिक पौधे लगाए
वज़ीर राम सिंह पठानिया स्मारक परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम, 15 से अधिक पौधे लगाए
नूरपुर : विनय महाजन /
वज़ीर राम सिंह पठानिया स्मारक समिति की ओर से शनिवार को स्मारक परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में 15 से अधिक पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर स्मारक समिति के अध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, सचिव अनीश ठाकुर और कोषाध्यक्ष विवेक कपूर सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक अशोक आशीष, सुधीर, भारतेंदु तथा अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नूरपुर नगर परिषद की अध्यक्ष नीति महाजन, पार्षद सीमा देवी और रजनी महाजन, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा शिबू, पूर्व पार्षद विनय घई, अनिल कोपड़ा, पंचायत प्रधान संदीप पठानिया तथा समाजसेवी डॉ. बी.एम. गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. विपिन गुलेरिया रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर उपस्थित लोगों के साथ चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक के कम से कम उपयोग करने और पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को एक-एक पौधा भेंट किया गया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें