लंज सीएचसी में डेंटल चेयर का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी *बेहतर दंत चिकित्सा सुविधा
लंज सीएचसी में डेंटल चेयर का शुभारंभ,
क्षेत्रवासियों को मिलेगी *बेहतर दंत चिकित्सा सुविधा
शाहपुर : जनक पटियाल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लंज में शुक्रवार को अत्याधुनिक डेंटल चेयर की सुविधा का शुभारंभ शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। डेंटल चेयर की सुविधा शुरू होने से लंज सहित आसपास के चंगर क्षेत्र के लोगों को अब दांतों से संबंधित उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। लोगों को उनके घर-द्वार के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डेंटल चेयर की सुविधा मिलने से क्षेत्र के लोगों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक सुविधाओं और उपकरणों को उपलब्ध करवाकर चिकित्सा सेवाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार मिल सके।
बीएमओ कांगड़ा ने जताया आभार
इस मौके पर बीएमओ कांगड़ा ने विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंज सीएचसी में डेंटल चेयर की सुविधा शुरू होने से यहां आने वाले मरीजों को दंत चिकित्सा सेवाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग क्षेत्र की जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
डेंटल चेयर के शुभारंभ से स्थानीय लोगों में भी खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों ने इस सुविधा के लिए विधायक केवल सिंह पठानिया और स्वास्थ्य विभाग का आभार जताते हुए कहा कि इससे लंज और आसपास की पंचायतों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
लंज सीएचसी में शुरू हुई यह नई सुविधा ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें