नगर परिषद नूरपुर के नव निर्वाचित पार्षदों की बैठक संपन्न हुई

 नगर परिषद नूरपुर  के नव निर्वाचित पार्षदों की बैठक संपन्न हुई


(नूरपुर:-विनय महाजन)                                   

 प्रदेश मे जिला काँगड़ा की नगर परिषद नूरपुर की आज पहली बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता नगर परिषद की अध्यक्ष नीति महाजन ने की l इस बैठक में वार्ड 3 की  महिला नवनिर्वाचित नगर पार्षद  अनुपस्थित रही l केवल 9 निर्वाचित नगर पार्षदों में आठ नगर पार्षद बैठक में मौजूद रहे l इस बैठक में एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा  प्रशासनिक नजरिये  से विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न वार्डों के पार्षद व विभागीय अधिकारी व कमर्चारी मौजूद रहे।

बैठक में उपस्थित  पार्षदों ने अपने अपने वार्डो के विकास कार्यों के लिए मास्टर प्लान रखेl वैठक में वार्ड 5 की  नवनिर्वाचित नगर पार्षदा  रंजना शर्मा  अपने वार्ड में केवल कृष्ण व राजेश कुमार के बीपीएल कार्ड बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी को आवेदन दिए और वही वार्ड 5 की पार्किंग और नाले  के संदर्भ में बात विशेष रूप से रखी lनगर परिषद की अध्यक्ष नीति महाजन ने कहा कि आज नगर परिषद की बैठक पहली बैठक हुई है जिसमें विभिन्न  वार्डों के सदस्यों ने भाग लिया और इस बैठक में विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई है।उन्होंने कहा कि बैठक में निर्णय लिया है कि शहर होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जारा जिसमें गलियों के निर्माण में गुणवत्तापूर्ण टाइल्स, क्रशर का रेता,बजरी आदि लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर  में होने वाले विकास कार्यों पर नजर रखी। उन्होंने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि शहर में स्ट्रीट लाइट्स आदि की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी ।उन्होंने कहा कि शहर पानी की निकासी के लिए नालियों का सुधार किया जाएगा।उन्होंने कहा कि शहर में 2 व 4 और 6 वार्ड  में बनी पार्किंग की नीलामी की जाएगी और तालाबो का सौन्दर्यकरण किया जाएगा।इस  अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी व  एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने  बताया कि आज नगर परिषद की पहली बैठक हुई है जिसमें विकास कार्यों बारे चर्चा की गई है जिसमें सभी पार्षदों ने अपने अपने वार्डो की विकास कार्यों की मांगे उठाई है । उन्होंने कहा कि इस बैठक में राज्य स्तरीय जन्माष्टमी बारे भी चर्चा की गई 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर