ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने की अध्यक्षता

 ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने की अध्यक्षता

 
चंबा, 
ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों के संबंध में उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया । 
उपायुक्त ने आयोजन से जुड़े सभी ज़िला अधिकारियों को समारोह की गरिमा के अनुरूप प्रबंध-व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को निर्देशित किया। 
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन चंबा के ऐतिहासिक चौगान में किया जाएगा । 
उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के दृष्टिगत विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के भी निर्देश दिए।
 बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समारोह में पुलिस, होमगार्ड , जवाहर नवोदय विद्यालय, पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पीएम श्री आदर्श राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज चंबा, पंडित जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज तथा वन विभाग की टुकड़ियां मार्च पास्ट करेंगी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। 
बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, एसडीएम चिराग शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर