विधायक आशीष बुटेल ने विकासखंड पालमपुर के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की लंबित कार्यों को दो माह में पूर्ण करने और गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश

 विधायक आशीष बुटेल ने विकासखंड पालमपुर के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की

लंबित कार्यों को दो माह में पूर्ण करने और गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश



पालमपुर, 03 अगस्त: विधायक आशीष बुटेल ने आज पालमपुर में कृषि विभाग के आत्मा परियोजना के सभागार में विकासखंड पालमपुर द्वारा क्रियान्वित किए जा रहे विकासात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक ने पंचायत-वार समस्त मदों के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित पड़े सभी कार्यों को अगले दो माह के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए, ताकि जनहित से जुड़ी योजनाओं का लाभ आम जनता तक समय पर पहुंच सके। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के दौरान विधायक आशीष बुटेल ने जोर देते हुए कहा कि संपूर्ण पालमपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास और आम जनमानस का कल्याण सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने हाल ही में हुई भारी बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुए डंगों  इत्यादि आधारभूत संरचनाओं का उल्लेख करते हुए स्थानीय पंचायत प्रधानों को निर्देश दिया कि वे प्राथमिकता के आधार पर नए डंगों के निर्माण हेतु तुरंत प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित करें ताकि आवश्यक प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जल्द प्रदान की जा सके।

बैठक के तकनीकी सत्र में खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया द्वारा 'बी-राम (जी)' सॉफ्टवेयर/प्रणाली के संबंध में उपस्थितजनों को विस्तृत व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसी क्रम में 16वें वित्त आयोग के दिशा-निर्देशों एवं पंचायत निधि के पारदर्शी उपयोग के संबंध में पंचायत निरीक्षक श्री ध्रुव सिंह भूरिया ने उपस्थित प्रधानों, पंचायत सचिवों तथा तकनीकी सहायकों को महत्वपूर्ण कानूनी व प्रशासनिक जानकारियों से अवगत कराया।

बैठक के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए प्रतिनिधियों ने जमीनी स्तर पर आ रही व्यावहारिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विशेष रूप से कुछ पंचायतों में नेटवर्क की समस्या के कारण 'बी-राम (जी)' मस्ट्रोल में ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने में आ रही तकनीकी दिक्कतों से अवगत कराया गया और शीघ्र समाधान का आग्रह किया गया। इसके अतिरिक्त सत्र में उपस्थित सभी पंचायत प्रतिनिधियों को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता प्रबंधन और ठोस-तरल कचरा निष्पादन का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया।

 बैठक में विकास खंड पालमपुर की समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधान, खंड विकास अधिकारी कार्यालय से एसीबीपीओ विजय कुमार, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक तथा ग्राम रोजगार सेवक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर