राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में “नशीले पदार्थों के खिलाफ शपथ समारोह”

 राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में “नशीले पदार्थों के खिलाफ शपथ समारोह”    

 (नूरपुर:-विनय महाजन)       


  राजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर के दिशा-निर्देशन में नशा निवारण समिति के संयोजक और सदस्यों के सहयोग से विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के खिलाफ शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में संयोजक डॉ. दिलजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने स्वास्थ्य पर नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों और सामाजिक व्यवस्था में इसके हानिकारक परिणामों की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों को स्पष्ट किया। उन्होंने आगे कहा कि आज के युवाओं का नशीले पदार्थों के सेवन की तरफ झुकाव दिशाहीनता और मार्गदर्शन के अभाव के कारण हो रहा है। इसलिए आज हमारा यह दायित्व बनता है कि हम युवाओं को इन पदार्थों से दूर रखने तथा उन्हें अपने अन्य साथियों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित करें।तत्पश्चात प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के प्रति सावधान रहने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और उन्हें सदैव जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इसी दौरान प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के खिलाफ शपथ दिलाई गई। इस प्रतिज्ञा के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने, इस व्यसन में फंसे अपने साथियों की सहायता करने और समाज के अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम के अंत में संयोजक द्वारा प्राचार्य, स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया गया

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर