जिला कांगड़ा मिनी अंडर-13, जूनियर अंडर-19 एवं सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का धर्मशाला में भव्य समापन
जिला कांगड़ा मिनी अंडर-13, जूनियर अंडर-19 एवं सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का धर्मशाला में भव्य समापन
अंडर-13 वर्ग में आराध्या चौधरी एवं दर्श चौरसिया का दबदबा
धर्मशाला, 1 अगस्त। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कांगड़ा ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप (अंडर-13, जूनियर अंडर-19 एवं सीनियर वर्ग) का आज धर्मशाला स्थित इंडोर स्टेडियम में सफलतापूर्वक समापन हुआ।
प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि मदर क्राफ्ट हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक *डॉ. वाणी शर्मा* रहे। इस अवसर पर *डॉ. सौरभ शर्मा* एवं *एसीएफ दौलत राम धीमान* विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव *विलास हंस* ने प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करते हुए बताया कि अंडर-13 लड़कों के एकल वर्ग में *दर्श चौरसिया* विजेता तथा *तरशीत शर्मा* उपविजेता रहे। अंडर-13 लड़कियों के एकल वर्ग में *आराध्या चौधरी* विजेता एवं *निरोशा रावत* उपविजेता रहीं।
अंडर-13 लड़कों के युगल वर्ग में *आदर्श एवं राजवीर पटियाल* की जोड़ी विजेता तथा *अभिमन्यु एवं अरुण* की जोड़ी उपविजेता रही। अंडर-13 लड़कियों के युगल वर्ग में *आराध्या चौधरी एवं यशश्वी चौहान* की जोड़ी विजेता तथा हज़ल भाटिया एवं निरोशा रावत** की जोड़ी उपविजेता रही।
जूनियर अंडर-19 लड़कों के एकल वर्ग में *अस्तित्व मेहरा* विजेता तथा *रिजुल ठाकुर* उपविजेता रहे। अंडर-19 लड़कियों के एकल वर्ग में *प्रिया शर्मा* विजेता एवं *अमृता ठाकुर* उपविजेता रहीं।
अंडर-19 लड़कों के युगल वर्ग में *अस्तित्व मेहरा एवं अटल मेहता* की जोड़ी विजेता तथा *अंशुमन ठाकुर एवं रितुल ठाकुर* की जोड़ी उपविजेता रही। अंडर-19 लड़कियों के युगल वर्ग में *अवनी ठाकुर एवं दिव्यांशी ठाकुर* की जोड़ी विजेता तथा *प्रिया शर्मा एवं राब्या धीमान* की जोड़ी उपविजेता रही। अंडर-19 मिश्रित युगल वर्ग में *रितुल ठाकुर एवं अमृता ठाकुर* की जोड़ी विजेता तथा *अस्तित्व मेहरा एवं प्रिया शर्मा* की जोड़ी उपविजेता रही।
सीनियर वर्ग के पुरुष एकल मुकाबले में *करण शर्मा* विजेता तथा *शौर्य कटोच* उपविजेता रहे। महिला एकल वर्ग में *ज्योतिषा* विजेता एवं *अमृता ठाकुर* उपविजेता रहीं।
पुरुष युगल वर्ग में *अदम्य शर्मा एवं शिवांश चंब्याल* की जोड़ी विजेता तथा *कुमार गौरव एवं ऋषभ राज कपूर* की जोड़ी उपविजेता रही। महिला युगल वर्ग में *ज्योतिषा एवं प्रगति* की जोड़ी विजेता तथा *अमृता ठाकुर एवं सिमरन पंडिता* की जोड़ी उपविजेता रही। सीनियर मिश्रित युगल वर्ग में *हरजीव सिंह एवं सिमरन पंडिता* की जोड़ी विजेता तथा *गौरव कपूर एवं अमृता ठाकुर* की जोड़ी उपविजेता रही।
महासचिव *विलास हंस* ने बताया कि इस प्रतियोगिता के एकल वर्ग में प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी तथा युगल में पहले दो एवं मिश्रित युगल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी *5 अगस्त से नादौन में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता* में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी *संदीप ढींगरा, विशाल मिश्रा, गौरव चड्ढा, विक्रम चौधरी, प्रदीप चड्ढा, रविंद्र कपूर, पवन चौधरी एवं आर.सी. कटोच* सहित अनेक खेल प्रेमी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें