नूरपुर क्षेत्र जसूर के मनोज, राकेश और ऋषि ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के सदस्य नियुक्त

 नूरपुर क्षेत्र जसूर के मनोज, राकेश और ऋषि ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के सदस्य नियुक्त


(नूरपुर:-विनय महाजन)

हिमाचल प्रदेश सरकार ने नूरपुर के मनोज गुप्ता, राकेश शर्मा (पप्पू) और ऋषि महाजन को ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड, हिमाचल प्रदेश का सदस्य नियुक्त किया है। तीनों की नियुक्ति से नूरपुर और जसूर के व्यापारिक वर्ग में खुशी की लहर है। व्यापारियों ने इसे क्षेत्र के लिए सम्मान और गर्व का विषय बताते हुए उम्मीद जताई है कि अब उनकी समस्याएं अधिक प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंच सकेंगी।इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन ने कहा कि नूरपुर क्षेत्र  से तीन व्यापारियों की बोर्ड में नियुक्ति क्षेत्र के व्यापारिक हितों के लिए महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि नूरपुर और जसूर प्रदेश के प्रतिष्ठित व्यापारिक केंद्र हैं तथा यहां के व्यापारियों की अनेक समस्याएं लंबे समय से समाधान की प्रतीक्षा कर रही हैं। उन्हें विश्वास है कि बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य व्यापारियों की आवाज सरकार तक मजबूती से पहुंचाएंगे और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रभावी प्रयास करेंगे।नवनियुक्त सदस्यों ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा पूर्व विधायक अजय महाजन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

तीनों सदस्यों ने कहा कि प्रदेश, विशेषकर नूरपुर क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं एवं मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। व्यापारियों से नियमित संवाद स्थापित कर उनकी व्यावहारिक कठिनाइयों को समझा जाएगा तथा संबंधित विभागों और सरकार के साथ समन्वय बनाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।इससे पूर्व स्थानीय व्यापारियों ने पूर्व विधायक अजय महाजन तथा नवनियुक्त बोर्ड सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर