जवाली-नगरोटा सूरियां मार्ग पर मंगलवार को पनालथ में ऐसा ही मामला देखने को मिला

 


जवाली-नगरोटा सूरियां मार्ग पर मंगलवार को पनालथ में ऐसा ही मामला देखने को मिला। पनालथ में सवारियों के बैठने लिए बनाया गया रेन शेल्टर धड़ाम करके गिर गया। रेन शेल्टर मलबा में बदल गया। गनीमत रहा कि घटना रात के समय हुई और अगर दिन के समय रेन शेल्टर गिरता तो कोई बड़ा हादसा हो जाता। दिन के समय इस रेन शेल्टर में सुबह स्कूल लगने से पहले व शाम को छुट्टी के समय नजदीकी सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चों सहित सवारियां बसों के इंतजार में बैठी रहती हैं। ऐसे में कोई भी अप्रिय घटना घटित हो जाती। इसी मार्ग पर नागनी माता मंदिर रेन शेल्टर, रेन शेल्टर हार, रेन शेल्टर बासा की हालत भी जर्जर हो चुकी है। इन रेन शेल्टरों की दीवारों में दरारें आ चुकी हैं तथा यह जोरदार बारिश या गर्जना से कभी भी थरथरा कर गिर सकते हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा भी रेन शेल्टरों की रिपेयर की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि रेन शेल्टरों की सुध ली जाए ताकि बरसात में कोई अप्रिय घटना घटित न हो।

इस बारे में लोक निर्माण विभाग जवाली के अधिशाषी अभियंता मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि रेन शेल्टरों की रिपेयर करवाई जाएगी। 


 ज्वाली से राजेश कतनौरिया

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर