आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के कार्य में करे सहयोग - मनमोहन शर्मा

 आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के कार्य में करे सहयोग - मनमोहन शर्मा





उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण  का क्षेत्रीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालन में, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जुलाई 2026 से दिसंबर 2026 की अवधि के दौरान सोलन सहित प्रदेश के सभी जिलों में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण  का क्षेत्रीय कार्य आयोजित किया जा रहा है।
उपायुक्त ने कहा कि इस कार्य को पूर्ण करने के लिए जिला सोलन में भी जिला सांख्यिकी कार्यालय के नामित कर्मचारी निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन एप्लिकेशन के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने हेतु घर-घर जाएंगे। उन्होंने सर्वेक्षण के दौरान सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे प्राधिकृत कर्मचारियों को अपना पूर्ण सहयोग दें तथा सटीक एवं सही सूचना प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण की प्रमाणिकता के लिए टीम के सदस्य आधिकारिक सरकारी पहचान पत्र और प्राधिकरण पत्र साथ रखेंगे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़ों का संकलन करना है, जो सार्थक श्रम बाजार संकेतकों के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि एकत्र की गई जानकारी जिले के नागरिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का आकलन करने में सहायक होगी, जिससे सरकार को जन-जीवन के स्तर में सुधार करने विकासशील नीतियां बनाने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने सभी नागरिकों को आश्वस्त किया कि इस सर्वेक्षण के दौरान प्रदान की गई समस्त व्यक्तिगत जानकारी को पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा तथा इसका उपयोग केवल नीतिगत एवं सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा।
उन्होंने जिला के सभी नागरिकों से अपील की कि वह आपके-अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा नियुक्त कर्मचारियों को पूर्ण सहयोग, समर्थन एवं सही जानकारी प्रदान करें, ताकि जिले में सर्वेक्षण का यह कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ संपन्न किया जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित