उपायुक्त एवं अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला समिति, चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने आज अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के आयोजन स्थल का दौरा

 उपायुक्त एवं अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला समिति, चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने आज अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के आयोजन स्थल का दौरा कर मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौगान नंबर-1 से लेकर चौगान नंबर-4 तक मेला स्थल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, अतिक्रमण, अग्नि सुरक्षा, खाद्य गुणवत्ता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसडीएम चम्बा चिराग शर्मा को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र और चम्बा के मुख्य बाजार क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने दिया जाए और जहां-जहां अभी भी अतिक्रमण शेष है, उसे भी अति शीघ्र हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों की आवाजाही निर्बाध बनी रहे तथा मेले की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।

उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक शौचालयों कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और कूड़े-कचरे का नियमित उठान तथा स्वच्छता कर्मियों की तैनाती कर पूरे मेला क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखा जाए।

उपायुक्त ने अग्निशमन विभाग को निर्देश दिए कि सभी अग्निशमन वाहन, उपकरण एवं संसाधन पूरी तरह कार्यशील स्थिति में रहें तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार रहे।

उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले के दौरान संचालित होने वाले सभी होटल, ढाबों, रेस्तरां एवं खाद्य स्टॉलों का नियमित निरीक्षण किया जाए। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। 

इस अवसर पर उपायुक्त ने पुलिस विभाग द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने मेला कंट्रोल रूम पहुंचकर वहां की कार्यप्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, संचार व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं आपातकालीन तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चम्बा विजय सिंह सकलानी ने उन्हें मेले के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों, पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक प्लान, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली तथा विभिन्न सुरक्षा उपायों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों को भी निर्देश दिए कि पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, प्राथमिक उपचार, एम्बुलेंस, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाए रखते हुए समय-समय पर व्यवस्थाओं की समीक्षा करें तथा किसी भी कमी को तत्काल दूर करें।

इससे पूर्व उपायुक्त ने इस अवसर पर मेले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल एवं प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक विजय सिंह सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, एसडीएम चिराग शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मयंक शर्मा, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल, डीएफएससी कारण, नाजर उपायुक्त कार्यालय परवीन मेहता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर