पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से बी.वोक. डिग्री की विशेषताओं, विषय-वस्तु तथा करियर विकल्पों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की

 पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से बी.वोक. डिग्री की विशेषताओं, विषय-वस्तु तथा करियर विकल्पों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की


     (नूरपुर:-विनय महाजन)                       

          राजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर के बी.वोक. विभाग द्वारा सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित छात्रों के लिए एक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बी.वोक. पाठ्यक्रम की संरचना, औद्योगिक आवश्यकताओं तथा रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर ने की। पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से बी.वोक. डिग्री की विशेषताओं, विषय-वस्तु तथा करियर विकल्पों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल ठाकुर ने कहा कि आधुनिक समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं है, बल्कि छात्रों को रोज़गारोन्मुख व्यावसायिक कौशल से सशक्त बनाना भी है, ताकि वे औद्योगिक क्षेत्र में सीधे कार्य कर सकें।इसके अतिरिक्त, छात्रों को औद्योगिक भ्रमण, गेस्ट लेक्चर, तथा ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर दिया जाता है।विभाग के नोडल अधिकारी मंजीत सिंह ने भी विचार सांझा किए। उन्होंने कहा कि यह कोर्स युवाओं को केवल रोजगार प्राप्त करने योग्य नहीं बनाता, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर फाइनल ईयर के छात्रों ने भी अपने अनुभव सांझा किए और नवप्रवेशित छात्रों को करियर निर्माण के लिए प्रेरित किया।। कार्यक्रम में प्रोफेसर सुरजीत सिंह, प्रशिक्षक अंकुश महाजन, विजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, शम्मी कुमार, अभिषेक शर्मा, पंकज सहित बी.वोक. विभाग के शिक्षकगण व गैर शिक्षक वर्ग एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन