17 अगस्त को देशभर में गरजेगा भारतीय मजदूर संघ, श्रमिक हितों की लड़ाई होगी तेज 

 17 अगस्त को देशभर में गरजेगा भारतीय मजदूर संघ, श्रमिक हितों की लड़ाई होगी तेज 


 (नूरपुर:-विनय महाजन) 

 नूरपुर  भारतीय मजदूर संघ (भामस) ने श्रमिकों के अधिकारों और लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का आखिरकार आज ऐलान किया है। संगठन ने 17 अगस्त को देशभर में व्यापक प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश की रणनीति 1 एवं 2 अगस्त को नालागढ़ में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय बैठक में तैयार की जाएगी।यह जानकारी भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा तथा उत्तर क्षेत्र के सह संगठन मंत्री अशोक कुमार ने आज फतेहपुर स्थित लोक निर्माण विभाग  विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।उन्होंने बताया कि नालागढ़ में आयोजित बैठक में प्रदेशभर से संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में श्रमिकों की समस्याओं, लंबित मांगों, व  संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गईं lभामस नेताओं ने बताया कि 26, 27 एवं 28 जुलाई को रांची (झारखंड) में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में श्रमिक हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसी बैठक में 17 अगस्त को देशभर के सभी राज्यों में जिला एवं प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया, ताकि केंद्र और राज्य सरकारों का ध्यान श्रमिकों की समस्याओं और लंबित मांगों की ओर आकर्षित किया जा सकेl मदन राणा और अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश सरकार होटल एवं पर्यटन विभाग का निजीकरण कर कर्मचारियों के भविष्य को असुरक्षित बना रही है। प्रदेश की निजी कंपनियों में श्रमिकों का शोषण लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से श्रमिक हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।भामस नेताओं ने कहा कि निजी क्षेत्र के प्रत्येक श्रमिक को कम से कम ₹1,000 प्रतिदिन तथा ₹30,000 प्रतिमाह वेतन सुनिश्चित किया जाए। आंगनवाड़ी  कार्यकर्ताओं के साथ हो रहा अन्याय सहन नहीं किया जाएगा l भामस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने श्रमिकों और कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो भारतीय मजदूर संघ चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगा। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त का देशव्यापी प्रदर्शन श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान और रोजगार की सुरक्षा की निर्णायक लड़ाई का आगाज़ होगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश से हजारों श्रमिक भाग लेकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाएंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में