कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में
कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर कांगड़ा रेलवे संघर्ष समिति नगरोटा सुरियां में अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा के नेतृत्व में आज कांगड़ा चम्बा लोक सभा के सांसद डा राजीव भारद्वाज से एक प्रतिनिधि मंडल मिला l इस प्रतिनिधि मंडल की शिरकत समिति के अध्यक्ष पी सी विश्वकर्मा ने की और उन्होंने इस संदर्भ में सांसद का ध्यान कांगड़ा वैली मे सभी ट्रेनों को चलाने के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन आग्रह कियाl प्रतिनिधि मंडल ने संसद के समक्ष स्पष्ट किया कि आने वाले शरद ऋतू नवरात्रों में देश के कई श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश में शक्तिपीठ स्थल के दर्शन के लिए आते हैं लेकिन उन्हें महंगा सफर इस रेल सेवा के न होने से इन शक्तिपीठ स्थलों पर करना पड़ता हैl इसके बाद प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष पी सी विश्वकर्मा और अभिनव शर्मा ने उनको ज्ञापन देते हुए कहा कि पिछले कई सालों से काँगड़ा रेल वैली मे ट्रेन यातायात बुरे दौर से गुजर रहा है,और कुछ दिन ट्रेनें चलने के वाद फिर वही बात कि चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात वाली बात जाहिर हो गई l इस मोके पर कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को बड़े धैर्य से बात सुना और तत्काल जम्मू प्रबंधक से बात की और निदेश दिया कि टाइम बताओ कब काँगड़ा वैली मे सभी रेल सेवा कव शुरू होगी । जम्मू रेल प्रबंधक प्रशासन ने बताया कि 22 सितंबर से सभी ट्रेनें शुरू हो जाएंगी l इतना ही नहीं उसके बाद भारद्वाज के साथ जम्मू रेलवे प्रबंधक सयुंक्त रूप से पूरे ट्रैक का दौरा कर वास्तविक मूल्यांकन करेंगें कि ट्रेनें पूरा पूरा साल क्यों नहीं चल सकती। प्रतिनिधि मंडल ने कांगड़ा लोक कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज का आभार जताया की उन्होंने मोके पर प्रतिनिधि मंडल के समक्ष उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास किया हैl इस मोके पर प्रीतिनिधि मंडल में अभिनव शर्मा मनजीत सिंह ,राजेश कुमार,,संजीव कुमार सचिव नवीन कुमार साहिल शर्मा,और सरदार लखबिंदर सिंह सहित शामिल थे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें