मंडी में 102 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव बरामद, लापता होने के बाद चलाया गया था सर्च ऑपरेशन

 मंडी में 102 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव बरामद, लापता होने के बाद चलाया गया था सर्च ऑपरेशन


​मंडी जिले के पधर थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। लापता हुई 102 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती मनसा देवी का शव पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान बाबे दा गरु के समीप से बरामद कर लिया गया है।

​गांव डवारडू (डाकघर द्रंग, तहसील सदर) के रहने वाले श्री संदीप कुमार ने 24 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3:00 बजे अपनी दादी के लापता होने की शिकायत पुलिस थाना पधर में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।

​महिला का कोई सुराग न मिलने पर पुलिस अधीक्षक मंडी के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ पधर की निगरानी में एक बार फिर बड़ा विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके तहत शव को बरामद किया गया।

​पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है और उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक