नूरपुर में राज्यस्तरीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां पूरी, 4 सितंबर से होगा भव्य आगाज

 नूरपुर में राज्यस्तरीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां पूरी, 4 सितंबर से होगा भव्य आगाज


 (नूरपुर:-विनय महाजन)

नूरपुर राज्यस्तरीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए नूरपुर पूरी तरह सजकर तैयार है। 4 और 5 सितंबर को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय महोत्सव को लेकर प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भव्य शोभायात्रा और दही हांडी कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।एसडीएम अरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यस्तरीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ 4 सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि करेंगे। वहीं, 5 सितंबर को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।उन्होंने बताया कि 4 सितंबर को मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया नगर परिषद परिसर में समाजसेवी स्वर्गीय आर.के. महाजन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 4 बजे चौगान से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मुख्यातिथि की अगुवाई में निकलने वाली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों की भागीदारी रहेगी। शोभायात्रा के उपरांत मुख्यातिथि द्वारा मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी तथा इसके बाद दही हांडी कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

  एसडीएम ने बताया कि महोत्सव के दोनों दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्थानीय कलाकारों, स्कूली बच्चों सहित अन्य प्रतिभागियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 4 सितंबर की स्टार नाइट में हिमाचली लोक गायक काकू राम ठाकुर एवं कुमार साहिल अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। वहीं, 5 सितंबर की स्टार नाइट में बॉलीवुड गायक डॉ. गगन सिंह एवं अनुज शर्मा अपने शानदार गीतों से महोत्सव में संगीत का रंग भरेंगे।उन्होंने बताया कि महोत्सव को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात, पेयजल, साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

  एसडीएम अरुण शर्मा ने क्षेत्रवासियों एवं सभी श्रद्धालुओं से राज्यस्तरीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग