हिमाचल किसान सभा के 17वें जिला सम्मेलन में कुशाल भारद्वाज प्रधान और भूपेंद्र सिंह सचिव चुने गए

 हिमाचल किसान सभा के 17वें जिला सम्मेलन में कुशाल भारद्वाज प्रधान और भूपेंद्र सिंह सचिव चुने गए

मंडी में आयोजित सम्मेलन में किसान-बागवानों के मुद्दों पर चर्चा, 31 सदस्यीय नई जिला कमेटी का गठन


मंडी : अजय सूर्या /

 हिमाचल किसान सभा मंडी जिला का 17वां सम्मेलन सौली खड्ड, मंडी में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता कुशाल भारद्वाज, महेंद्र राणा, जगमेल ठाकुर, प्रेम चौधरी और रीता देवी ने संयुक्त रूप से की। किसान सभा के राज्य महासचिव एवं पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने सम्मेलन का उद्घाटन किया।


सम्मेलन को संबोधित करते हुए राकेश सिंघा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के चलते किसानों को मिलने वाली सहायता में कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि किसान-बागवानों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेश के गरीब किसानों को पांच बीघा जमीन उपलब्ध करवाने और लंबे समय से कब्जे वाली भूमि के मामलों का समाधान करने की मांग उठाई।


उन्होंने कहा कि फोरलेन, राष्ट्रीय राजमार्गों और विभिन्न परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि के बदले किसानों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। साथ ही परियोजनाओं में स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई। उन्होंने बंदरों, जंगली जानवरों और आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए ठोस नीति बनाने की आवश्यकता जताई।


सम्मेलन में स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, पेयजल और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। किसान सभा ने इन समस्याओं को लेकर आगामी समय में अभियान चलाने का निर्णय लिया।


कुशाल भारद्वाज पुनः जिला प्रधान


सम्मेलन में 31 सदस्यीय नई जिला कमेटी का चुनाव किया गया। जोगिंदर नगर के कुशाल भारद्वाज को सर्वसम्मति से पुनः जिला प्रधान चुना गया, जबकि धर्मपुर के भूपेंद्र सिंह को जिला सचिव और बल्ह के जोगिंदर वालिया को कोषाध्यक्ष चुना गया।


उपाध्यक्ष पद पर धर्मपुर के करतार सिंह चौहान, बल्ह के प्रेम चौधरी, सुंदरनगर के जगमेल ठाकुर और बालीचौकी के महेंद्र राणा को जिम्मेदारी दी गई। सह सचिव के रूप में सुंदरनगर के रामजी दास, सराज के बिहारी लाल, चौतड़ा के रविंद्र कुमार और बालीचौकी के इंद्र सिंह को चुना गया। महिलाओं में से दो सचिवालय सदस्यों को बाद में शामिल किया जाएगा।


जिला कमेटी सदस्यों में धर्मपुर से मिलाप चंदेल, राजेंद्र पाल, रीता देवी और सपना देवी, जोगिंदर नगर से बलदेव सिंह, सुदर्शन वालिया, धर्मचंद और लाभ सिंह, सुंदरनगर से कपूर सिंह और लीलाधर, बल्ह से नंदलाल वर्मा और गंगा राम तथा बालीचौकी से हीरा लाल सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।


नवनिर्वाचित जिला प्रधान कुशाल भारद्वाज ने कहा कि किसान सभा प्रदेश में घर-घर लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटरों की प्रक्रिया को रोकने और बिजली क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर भी आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


उन्होंने दूध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा किसानों से दूध की खरीद के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य करने की बात कही।


सम्मेलन में आगामी 13 और 14 अक्टूबर को रामपुर में आयोजित होने वाले राज्य सम्मेलन में मंडी जिला से भाग लेने के लिए 30 प्रतिनिधियों का चयन भी किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ