जगत जननी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
जगत जननी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
ज्वाली : राजेश कतनौरिया /
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ स्थित जगत जननी दुर्गा महामाई मंदिर में शनिवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का समापन 2 अक्तूबर को होगा।
कथा के शुभारंभ अवसर पर जगत जननी मंदिर से सिद्धपुर-घाड़ के ट्यूबवेल तक श्रद्धालुओं द्वारा पैदल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।
आयोजकों के अनुसार सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित मुकेश कुमार शास्त्री श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण करवाएंगे। अपने प्रवचनों के माध्यम से वे भगवान की लीलाओं और विभिन्न धार्मिक प्रसंगों की जानकारी श्रद्धालुओं को देंगे।
आयोजक नितिन शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर पंडित मुकेश कुमार शास्त्री के प्रवचन सुनें और श्रीमद्भागवत कथा का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें