हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त
हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
नूरपुर। वन मंडल नूरपुर की हौरी देवी बीट के लोह क्षेत्र स्थित जंगल में एक सूखे खैर के पेड़ को काटने का मामला सामने आया है। स्थानीय युवकों द्वारा सूखे खैर के पेड़ पर कुल्हाड़ी चलाए जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, किसी व्यक्ति ने पेड़ काटे जाने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और कटे हुए सूखे खैर के पेड़ के आठ मोछे बरामद कर जब्त किए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए वन रक्षक लक्ष्य ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके से खैर के आठ मोछे बरामद किए गए हैं। पेड़ काटने के आरोप में दो युवकों को विभागीय कार्यालय तलब किया गया है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वन रक्षक ने लोगों से अपील की कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति की जानकारी तत्काल वन विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि वन संपदा की सुरक्षा के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें