नूरपुर के ऐतिहासिक तालाब में पैडल बोटिंग के संचालन के लिए होगी सार्वजनिक नीलामी
नूरपुर के ऐतिहासिक तालाब में पैडल बोटिंग के संचालन के लिए होगी सार्वजनिक नीलामी
जसूर : राकेश शर्मा /
एसडीएम अरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मिनी सचिवालय नूरपुर, वार्ड नंबर-4 के सामने स्थित ऐतिहासिक तालाब में पैडल बोटिंग के संचालन के लिए सार्वजनिक नीलामी हेतु अल्पकालीन नीलामी सूचना जारी की गई है। इच्छुक बोलीदाता निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नीलामी में भाग ले सकते हैं।
नीलामी के लिए आधार मूल्य 40,000 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि 5,000 रुपये की अर्नेस्ट मनी डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा करवानी होगी। नीलामी की अवधि 1 अक्तूबर, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक रहेगी।
इच्छुक बोलीदाता 24 सितम्बर से 1 अक्तूबर, 2026 तक कार्य दिवसों में प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक स्थल का निरीक्षण कर सकते हैं। बोली 1 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 11 बजे तक जमा करवाई जा सकेगी तथा उसी दिन सायं 3 बजे बोलियां खोली जाएंगी।
पैडल बोटिंग के लिए दो एवं चार सीट वाली बोट उपलब्ध होंगी। दोनों के लिए 15 मिनट का शुल्क 10 रुपये प्रति सीट तथा आधे घंटे का शुल्क 20 रुपये प्रति सीट निर्धारित किया गया है। बोटिंग का संचालन सूर्योदय के बाद तथा सूर्यास्त से पहले किया जाएगा।
नीलामी से संबंधित विस्तृत नियम एवं शर्तों की जानकारी एसडीएम नूरपुर के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक बोलीदाता अधिक जानकारी के लिए एसडीएम कार्यालय नूरपुर में कमरा नंबर 203 अथवा दूरभाष नंबर 01893-220024 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें