मिंजर की तर्ज पर विकसित होगा छतराड़ी जात्र मेला–उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

मिंजर की तर्ज पर विकसित होगा छतराड़ी जात्र मेला–उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

चंबा,


 


हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य स्तरीय छतराड़ी जात्र मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की तर्ज पर सुव्यवस्थित एवं बेहतर बनाया जाएगा। 
केवल सिंह पठानिया गत सांय माँ शिव-शक्ति के छतराड़ी स्थित ऐतिहासिक मंदिर परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय जात्र मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जात्र मेले को राज्य स्तरीय स्वरूप प्रदान करने के लिए विशेष आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की धार्मिक एवं समृद्ध लोक-सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी। 
उप मुख्य सचेतक ने कहा कि मेले के आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने उपमंडलीय प्रशासन को मेले की संभावनाओं का आकलन कर कार्ययोजना तैयार करने करने को कहा ताकि मेले को और आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के साथ स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों की भागीदारी भी बढ़ाई जा सके।
केवल सिंह पठानिया ने मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्यों के लिए प्राक्कलन तैयार करने तथा सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने समिति को 51 हजार रुपये की राशि उपलब्ध करवाने का ऐलान किया । 
उप मुख्य सचेतक को इससे पहले आयोजन समिति की ओर से सम्मानित भी किया गया। 
सदस्य निदेशक मंडल राज्य पथ परिवहन निगम एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुरजीत भरमौरी, अध्यक्ष हज कमेटी दिलदार अली वट्ट,उप मंडल दंडाधिकारी नागरिक चिराग शर्मा, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान रिंकू भारद्वाज सहित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी