आध्यात्मिक ज्ञान और उच्च दृष्टिकोण ही युवाओं को सही दिशा व जिम्मेदार नेतृत्व दे सकता है - गोकुल बुटेल पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में इस्कॉन देवभूमि द्वारा युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम आशुत्वम का आयोजन

 आध्यात्मिक ज्ञान और उच्च दृष्टिकोण ही युवाओं को सही दिशा व जिम्मेदार नेतृत्व दे सकता है - गोकुल बुटेल 

पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में इस्कॉन देवभूमि द्वारा युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम आशुत्वम  का आयोजन 



पालमपुर, 19 सितंबर

आज के युवाओं को नशा मुक्ति, अवसाद और मानसिक तनाव से बाहर निकालकर आध्यात्मिक उपचार, उच्च जीवन दृष्टि और जिम्मेदार नेतृत्व की ओर ले जाना समय की मुख्य आवश्यकता है। जब युवा आध्यात्मिक ज्ञान और मानवीय मूल्यों को अपनाते हैं, तभी एक सशक्त भारत और बेहतर कल का निर्माण संभव है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजीटल तकनीक एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल ने पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय परिसर में इस्कॉन द्वारा आयोजित आशुत्वम  युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान बीते दिन यह बात कही। 


उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी ही हमारे देश का भविष्य है, लेकिन आज के दौर में युवा नशाखोरी, मानसिक तनाव, अवसाद और भटकाव जैसी गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए केवल भौतिक प्रगति काफी नहीं है, बल्कि युवाओं का मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत होना बेहद आवश्यक है। जब युवा अपनी जड़ों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ते हैं, तो उन्हें जीवन का सही उद्देश्य समझ में आता है। 


गोकुल बुटेल ने कहा कि इस्कॉन देवभूमि द्वारा आयोजित आशुत्वम जैसे कार्यक्रम युवाओं को नशा मुक्त समाज बनाने, उनके मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने तथा उनमें जिम्मेदार नेतृत्व और नैतिक मूल्यों के बीजारोपण के लिए एक मील का पत्थर साबित होंगे। हमें मिलकर एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जहाँ युवा सशक्त और प्रेरित होकर एक उज्ज्वल भारत का निर्माण कर सकें।


इस्कॉन देवभूमि द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम आशुत्वम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आध्यात्मिक ज्ञान संस्कृति और प्रेरणा से जोड़ना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत समारोह और मंगलाचरण के साथ हुई। इसके बाद भक्तिमय सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों और प्रेरणादायक नाटकों के जरिए युवाओं को जीवन में सकारात्मकता अपनाने का संदेश दिया गया। 


कार्यक्रम के दौरान आयोजित संवादन सत्र में युवाओं ने अपने अनुभव और विचार साझा किए। मंच से संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्त समाज का निर्माण, युवा सशक्तिकरण और जिम्मेदार नेतृत्व के गुण सिखाना है। 


गोकुल बुटेल ने सत्र के दौरान युवाओं का विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन भी किया।


इस आयोजन में बड़ी संख्या में संस्था से जुड़े युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। लोगों ने अध्यात्म व संस्कृति के इस अनूठे संगम की सराहना की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर