बल्ह में सेवा सप्ताह के तहत विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मंदिर में की पूजा-अर्चना, वृद्धाश्रम में बांटे फल
बल्ह में सेवा सप्ताह के तहत विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मंदिर में की पूजा-अर्चना, वृद्धाश्रम में बांटे फल
अजय सूर्या नेरचौक 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में मनाए जा रहे ‘सेवा सप्ताह’ के तहत बल्ह विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने नागचला स्थित श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए प्रार्थना की।
पूजा-अर्चना के उपरांत विधायक इंद्र सिंह गांधी ने वृद्धाश्रम भंगरोटू पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक ने कहा कि सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना से ‘सेवा सप्ताह’ के माध्यम से समाज के जरूरतमंद एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताने और उनकी सेवा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के बुजुर्गों का सम्मान और उनकी सेवा हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर उन्होंने सभी से सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
फोटो कैप्शन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूजा अर्चना करते एवं वृद्धाश्रम में फल बांटते हुए बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी एवं भाजपा कार्यकर्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें