सुंदरनगर में शुरू हुआ 24वां विशाल सार्वजनिक गणेश उत्सव
सुंदरनगर में शुरू हुआ 24वां विशाल सार्वजनिक गणेश उत्सव
अजय सूर्या मंडी सुंदरनगर : गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ आज सुंदरनगर में 24वें विशाल सार्वजनिक गणेश उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। गणपति जी की भव्य प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आयोजन समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस उत्सव की एक खास विशेषता यह है कि गणपति जी की प्रतिमा विशेष रूप से महाराष्ट्र से सुंदरनगर लाई जाती है। महाराष्ट्र की गणेश उत्सव परंपरा और संस्कृति से प्रेरणा लेते हुए सुंदरनगर में वर्ष 2003 से लगातार सार्वजनिक गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस वर्ष 14 सितंबर से 25 सितंबर तक कम्युनिटी सेंटर, सुंदरनगर में गणेश उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं बच्चों के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें