राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के लिए सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश

 राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस  के लिए सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश


  एडीएम कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर  अध्यक्षता में  सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई I    कृमि मुक्ति दिवस की बैठक में एडीएम   ने कहा कि  अगस्त माह में आयोजित किये जाने वाले कृमि मुक्ति दिवस  को सरकार द्वारा वर्षा ऋतु  के  कारण विलम्ब के चलते अब 18 सितम्बर को आयोजित करना सुनिश्चित किया गया है I   उन्होंने कहा कि  इस दिन  जिला में एक से पांच वर्ष के 24171  बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा एल्बेंडाजोल और विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगीI       छह से उन्नीस वर्ष के 47300 बच्चों को तथा  निजी स्कूल के 28481 बच्चों को एल्बेंडाजोल के साथ विटामिन -ए की खुराक स्कूल में नियुक्त शिक्षा विभाग के नियुक्त नोडल अध्यापकों के माध्यम से दी जाएगी I       इसके साथ ही छ: से नौ वर्ष के 144 बच्चों को, 10 से 19 वर्ष के 1521 बच्चे जिनका स्कूल में दाखिला नहीं है तथा इसके साथ ही  झुग्गी झोपड़ियों और प्रवासी मजदूरों के बच्चों को भी एल्बेंडाजोल और विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी I       उन्होंने  कहा कि इस अभियान में एक भी बच्चा बिना दवा के नहीं छूटना चाहिए I   उन्होंने  शिक्षा विभाग के अधिकारियों को  भी विशेष निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए I पीने के पानी की टंकियों की समय समय पर की गई साफ सफाई की कि रिपोर्ट लेना भी सुनिश्चित करें I        बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रणजीत, कार्यक्रम अधिकारी डॉ उषा, जिला कार्यक्रम अधिकारी   आईसीडीएस कुंदन लाल सहित  शिक्षा एवं अन्य विभागों  के अधिकारी भी उपस्थित रहे 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में