जिला मण्डी के भांबला रोजगार मेले में 100 से ज्यादा युवाओं ने आजमाया अपना भाग्य
जिला मण्डी के भांबला रोजगार मेले में 100 से ज्यादा युवाओं ने आजमाया अपना भाग्य
-कई युवाओं को मौके पर मिले ऑफर लेटर
मंडी : अजय सूर्या /
-कुछ को बददी के कारखानों तो कुछ को विदेश में नौकरी का मिला मौका
मिशन रोजगार हिमाचल के तहत जिला मंडी के भांबला में रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें 100 से ज्यादा युवाओं ने भाग लेकर अपना पंजीकरण करवाया। मेले का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता व हेल्पिंग वर्ल्ड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन संस्थापक पंडित विद्यासागर शर्मा ने किया ।इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित इस मेले में करीब 20 युवाओं को विदेश जाने को चयनित किया गया।इसके साथ युवाओं का विभिन्न पदों जैसे सिक्योरिटी के लिए चयन किया गया और उन्हें मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए। इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अश्वनी संख्यान ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि कंपनी की ओर से युवाओं को विदेश में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि देश के लिए कंपनी के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को पद और देश के अनुसार 45,000 रुपये से 1,50,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलने का अवसर होगा। इसके साथ ही मेडिकल, रहने की सुविधा, परिवहन और बीमा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी ।
मुख्य अतिथि पंडित विद्यासागर शर्मा ने कहा कि मण्डी जिला में आयोजित यह कंपनी का पहला रोजगार पंजीकरण मेला था, जिसमें युवाओं की भागीदारी और उत्साह उम्मीद से बेहतर रहा। आने वाले समय में प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को देश -विदेश में रोजगार के अवसर मिल सकें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें