विधायक मलेंद्र राजन ने पंचायत प्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों से की बैठक
विधायक मलेंद्र राजन ने पंचायत प्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों से की बैठक
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर प्रदेश मे विधायक मलेंद्र राजन ने आज अपने निवास स्थान कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में समान एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र में करीब 90 करोड़ रुपये के सड़क विकास कार्य चल रहे हैं। वहीं, जल शक्ति विभाग के तहत भी करोड़ों रुपये की विभिन्न योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विधानसभा क्षेत्र में 85 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की बरसात समाप्त होते ही प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत करवाई जाएगी।विधायक ने बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें और उनकी समस्याओं को उनके समक्ष लाएं। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। पार्टी पदाधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि इन योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें