किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

 किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

 उपमंडल फतेहपुर के बरोट क्षेत्र की रहने वाली सुदेश कुमारी किडनी की बीमारी से जूझ रही हैं। उपचार पर लगातार हो रहे खर्च के चलते परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में सुदेश कुमारी के उपचार के लिए आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है।


सुदेश कुमारी की मदद के लिए समाजसेवी रघुबीर पठानिया और सचिव सुशील शर्मा ने क्षेत्र के दानी सज्जनों और सक्षम लोगों से आगे आकर सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बीमारी से जूझ रहे परिवार की मदद करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोगों की ओर से किया गया छोटा-सा आर्थिक सहयोग भी सुदेश कुमारी के उपचार में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।


उन्होंने क्षेत्रवासियों और सक्षम लोगों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहयोग करने का आग्रह किया, ताकि सुदेश कुमारी का उपचार बेहतर तरीके से जारी रह सके।


उन्होंने दानी सज्जनों से मानवता के नाते आगे आकर सुदेश कुमारी के इलाज में सहयोग करने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन