हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

 हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर फतेहपुर के हाड़ा में शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दो गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। टक्कर के बाद एक गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई, जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली की तारें भी काफी नीचे आ गईं। इससे मौके पर कुछ समय के लिए खतरे की स्थिति बनी रही।


हादसे के दौरान एक गाड़ी सड़क के बीच में ही रह गई, जिसके कारण मार्ग पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बनी रही।


हादसे में शामिल एक वाहन के चालक अमित ने बताया कि वह सोलन का रहने वाला है और बनीखेत में नौकरी करता है। वह अपने परिवार के साथ सोलन जा रहा था। अमित के अनुसार, हाड़ा के पास आगे चल रही एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसके चलते उन्होंने अपनी गाड़ी को थोड़ा साइड में किया। इसी दौरान सामने से आ रही एक गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी।


टक्कर के बाद दूसरी गाड़ी कुछ दूरी पर जाकर बिजली के पोल से टकराई और पलट गई। अमित ने बताया कि वह और उनके परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। क्षतिग्रस्त बिजली पोल और नीचे आई तारों के कारण मौके पर सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रही।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस