घेपन ग्लेशियल झील के बढ़े हुए जलस्तर से उत्पन्न संभावित आपदा जोखिम को देखते हुए आज झील क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया गया।
घेपन ग्लेशियल झील के बढ़े हुए जलस्तर से उत्पन्न संभावित आपदा जोखिम को देखते हुए आज झील क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया गया।
सिस्सु से लगभग 14 किलोमीटर की कठिन पैदल चढ़ाई कर करीब 4,070 मीटर की ऊंचाई पर स्थित घेपन झील पहुंचकर जलस्तर, आसपास के भू-भाग, संभावित जल बहाव मार्ग तथा क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों का मौके पर जायजा लिया।
विभिन्न विभागों के 15 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने भी स्थल पर आवश्यक निरीक्षण एवं आकलन किया। इस दौरान संभावित जोखिमों को देखते हुए Early Warning System, Evacuation Plan, नियमित निगरानी, वैज्ञानिक आकलन और Mock Drills को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
ऊंचाई वाले दुर्गम क्षेत्रों में तेजी से बदलती प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय, निरंतर निगरानी और पूर्व तैयारी पर विशेष जोर दिया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें