मंडी-धर्मपुर एनएच पर जेसीबी पलटने से 21 वर्षीय मजदूर की मौत
मंडी-धर्मपुर एनएच पर जेसीबी पलटने से 21 वर्षीय मजदूर की मौत
मंडी : अजय सूर्या /
मंडी-धर्मपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को फिगरू के पास सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान एक मजदूर मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान 21 वर्षीय नरेश सिंह पुत्र शामलाल, निवासी गांव सरार, पाप, जिला उधमपुर, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार फिगरू के समीप मंडी-धर्मपुर एनएच का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान काम करते समय जेसीबी मशीन का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। मशीन की चपेट में आने से नरेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के तुरंत बाद कंपनी के कर्मचारियों ने घायल मजदूर को मशीन से बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी अधिकारियों के अनुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे की सूचना मृतक के परिवार को दे दी गई है।
निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें