फतेहपुर में बने स्टेडियम की देखभाल को फतेहपुर पंचायत आई आगे,

 फतेहपुर में बने स्टेडियम की देखभाल को फतेहपुर पंचायत आई आगे,

प्रधान ने उठाई जिम्मेबारी


Fatehpur Baljeet Thakur



फतेहपुर की पंचायत कुटवासी में तत्कालीन भाजपा सरकार के समय महान स्वतंत्रता सेनानी वजीर राम सिंह पठानिया के नाम से स्टेडियम का शिलान्यास किया गया था जोकि लाखों रु खर्च करने के बाद तैयार भी हो गया जिसका उद्घाटन पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया द्वारा कर दिया गया लेकिन बाद में स्टेडियम की देखभाल न होने कारण स्टेडियम की सुंदरता बरकरार नहीं रह पाई तो वहीं नशेड़ियों, जुआरियों, शराबियों का अड्डा बनता गया.

वहीं स्टेडियम की देखभाल के लिए कई बार मिडिया ने आबाज उठाई लेकिन कोई भी संस्था या बिभाग आगे नहीं आया.

तो वहीं अब पंचायत फतेहपुर के प्रधान करनेल सिंह ने स्टेडियम की देखरेख का जिम्मा संभालने का बेड़ा उठाया है.

गुरूवार को मिडिया से रूबरू होते हुए प्रधान. करनेल सिंह ने बताया एसडीएम. महोदय के मार्गदर्शन पर उक्त स्टेडियम की सुंदरता को बहाल करबाया जाएगा.

बताया जल्द ही पंचायत को स्टेडियम की देखरेख का लिखित आदेश मिल जाएगा उसके बाद स्टेडियम को संबारा जाएगा.

उन्होंने स्टेडियम में बैठ मौज मस्ती करने बाले शराबीयो, जुआरियों व नशेड़ियों को सख्त लहजे में चेताबनी दी कि अगर स्टेडियम में देखे गए तो जुर्माने के साथ -साथ पुलिस से भी कार्रवाही करवाई जाएगी.

कहा स्टेडियम फतेहपुर क़ी धरोहर है जिसे बचाना हम सब क़ी जिम्मेबारी है.

वहीं महान स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर स्टेडियम का बनना तो स्वतंत्रता सेनिनियों के लिए एक सच्ची श्रदांजलि है

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद