महादेव पब्लिक स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

 महादेव पब्लिक स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित


नेरचौक : अजय सूर्या /

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत महादेव पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्कूल स्टाफ ने भाग लेकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर डॉ. योगेश, एएसआई रणजीत सिंह, ब्रह्माकुमारी बानू दीदी, तहसील कल्याण अधिकारी धरमशीला सैनी तथा स्कूल प्रधानाचार्य संजय चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

एसडीएम स्मृतिका नेगी ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को नशे के दुष्प्रभावों और विशेषकर युवाओं पर पड़ने वाले इसके गंभीर प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करने के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देने तथा नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि “आइए, मिलकर अपने युवाओं को नशे से बचाएं और एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण करें।” कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नशे के खिलाफ मिलकर आवाज उठाने और ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर