त्रिसंगम स्कूल रिवालसर में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस
त्रिसंगम स्कूल रिवालसर में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस
रिवालसर : अजय सूर्या /
त्रिसंगम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिवालसर में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। भारत में प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में गीत, नृत्य, भाषण, कविताओं सहित विभिन्न रंगारंग एवं मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। इसके अलावा विद्यार्थियों ने शिक्षकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उन्हें विशेष महसूस कराया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और खुशी से सराबोर रहा। स्कूल प्रबंधक बी.डी. शर्मा ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें