ड्राइवर व सेल्समैन के पदों पर भर्ती के लिए 07 सितंबर को होगा साक्षात्कार

 ड्राइवर व सेल्समैन के पदों पर भर्ती के लिए 07 सितंबर को होगा साक्षात्कार



जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सर्वो एसआरएस इंटरप्राइजेज बियोलिया पंथाघाटी, शिमला में 7 सितंबर, 2026 को दोपहर 2:00 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में ड्राइवर के 1 नियमित पद तथा सेल्समैन के 3 नियमित पद भरे जाएंगे। ड्राइवर पद के लिए 10वीं पास, वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा अनुभव आवश्यक है और आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तथा वेतन 15,000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है।
इसी प्रकार सेल्समैन पद के लिए बी.एससी. हॉर्टिकल्चर/बी.एससी. एग्रीकल्चर अथवा स्नातक योग्यता रखी गई है तथा सेल्स/मार्केटिंग में अनुभव आवश्यक है। सेल्स मैन के पद के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तथा वेतन 15,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह रहेगा। दोनों पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे रोजगार विभाग की वेबसाइट eemis.hp.gov.in पर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेज एवं रिज्यूम साथ लेकर निर्धारित स्थान पर तय समय एवं तिथ ि पर कैंपस इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर: 9816328760, 9459035474 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोल खास के वार्ड नं दो मैं दिनदहाड़े चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है !

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान