जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

 जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान


जिला किन्नौर में पर्यावरण सरंक्षण व स्वच्छता के दृष्टिगत लाइफ-स्टाईल फाॅर एनवाॅयरनमेंट कार्यक्रम (मिशन लाइफ) 15 मई से 05 जून 2023 तक चलाया जा रहा है।

मिशन लाईफ के अंतर्गत जिला किन्नौर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसके तहत आज जिला में पूह खंड के सार्वजनिक स्थानों व आस-पास के लगते क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत रिस्पा, ग्राम पंचायत ठंगी, ग्राम पंचायत लिपा के पंचायत पदाधिकारियों सहित स्वयं सहायता समूह, युवक मंडल, महिला मंडल के सदस्यों व राजकीय माध्यमिक पाठशाला रिब्बा तथा पूह के विद्यार्थियों द्वारा साफ-सफाई के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा प्राकृतिक जल संसाधनों की साफ सफाई का भी आयोजन किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर