अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला के लिए ऑडिशन आयोजित, पहले दिन 100 से अधिक प्रतिभागियों दी प्रस्तुति

 अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला के लिए ऑडिशन आयोजित, पहले दिन 100 से अधिक प्रतिभागियों दी प्रस्तुति


अंतराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2023 का आयोजन 1 जून से 4 जून तक किया जा रहा है। ग्रीष्मोत्सव में होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं मे होने वाली प्रस्तुतियों के लिये आज कलाकारों के ऑडिशन का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

भारी बरसात और ख़राब मौसम के बावजूद 100 से अधिक कलाकारों ने आडिशन में हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी जिसमे छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी शामिल रहे।

निर्णायक मंडली के सदस्य डा० हुकम शर्मा, डा0 महेन्द्र राठौड़ एवं किशन वर्मा ने भी इन प्रस्तुतियों को खूब सराहा।

जिला भाषा अधिकारी अनिल हार्टा ने बताया कि ऑडिशन 3 जून तक लिए प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किये जाएंगे तथा चयनित कलाकारों को अपनी प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला लोक संपर्क अधिकारी शिमला सिंपल सकलानी एवं जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय तथा जिला भाषा अधिकारी कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

प्रथम सांस्कृतिक संध्या का राज्यपाल करेंगे शुभारम्भ, यह होंगे दिनभर कार्यक्रम 

अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2023 की प्रथम सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ 1 जून को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे और कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हारमोनी ऑफ द पाइंस पुलिस बैंड होगा। कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों सहित उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला द्वारा भी प्रस्तुति दी जाएंगी जिसमें जम्मू एवं कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा तथा पंजाब राज्यों के कलाकार शामिल रहेंगे।  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में निकली रोष रैली, 300 लोगों ने बुलंद की आवाज