यूनिवर्सिटी में छात्र ने सह पाठिका की गोली मारकर हत्या करने उपरांत खुद को मारी गोली मार कर की आत्म हत्या

यूनिवर्सिटी में छात्र ने सह पाठिका की गोली मारकर हत्या करने उपरांत खुद को मारी गोली मार कर की आत्म हत्या 

छात्र अमरोहा का रहने वाला जा और छात्रा कानपुर की रहने वाली थी।ग्रेटर नोएडा के शिव नादर यूनिवर्सिटी में पड़ते थे।दोनों BA सोशियोलॉजी थर्ड ईयर में पढ़ते थे।यह घटना 18 मई को हुई थी ।इस मामले की जांच में पुलिस ने अवैध पिस्टल को लेकर तीन लोगों को हिरासत में लिया ।

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मियां खां ने अवैध पिस्टल कहां से आई इसकी जांच के लिए टीम बनाई। तो जांच में पाया कि पिस्टल अनुज को उसके दोस्त नवीन भाटी ने उपलब्ध कराई। जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये पिस्टल अनुज के दोस्त नवीन कुमार भाटी ने उसे 35 हजार रुपए में दी थी. आरोपी नवीन के साथ दो और लोग भी गिरफ्तार किए गए, जिनकी पहचान दिव्यांश अवस्थी और शेखर कौशल के तौर पर हुई है. पिस्टल दिव्यांश अवस्थी के कहने पर ही शेखर कौशल ने नवीन को दी थी. पूछताछ में आरोपी नवीन ने बताया कि शिव नादर में पढ़ने वाला अनुज कुमार मेरा जानने वाला था. उसने अप्रैल के महीने में मुझसे पिस्टल की मांग की थी, उसे पिस्टल देने का वादा किया था. नवीन, दिव्यांश अवस्थी के यहां कार चलाने का काम करता था, उसने दिव्यांश से अनुज के बारे में बात की,उसके बाद मृतक अनुज को अवैध तमंचा दिया गया. आपको बता दें कि नवीन भाटी ने अनुज को पिस्टल घटना से करीब 1 महीने पहले मुहैया कराई थी. पुलिस ने बताया कि कुछ समय बाद दिव्यांश अवस्थी ने नवीन को फोन कर कहा कि शेखर कौशल से बात कर लो वो पिस्टल दे देगा। पिस्टल का सौदा 35000 रुपए में तय किया गया। ये बात नवीन ने अनुज को बताई तो उसने सौदा मंजूर कर लिया। अनुज ने पहली किस्त में 25 हजार रुपए दिये जिसमें 13 हजार और 12 हजार रुपए पेटीएम के जरिए और 10 हजार रुपए कैश दिए।

नवीन ने पैसे आने की जानकारी दिव्यांश को दी, दिव्यांश अवस्थी के कहने पर नवीन सुपरटेक सिजार वाले फ्लैट पर गया, वहां उसकी मुलाकात शेखर कौशल से हुई. शेखर से उसे पिस्टल दी और पांच कारतूस भी दिए. ये सारा सामान नवीन ने अनुज को दे दिया, हालांकि नवीन ने बताया कि उसे नहीं मालूम था कि अनुज इस पिस्टल का क्या करने वाला है. अनुज ने पिस्टल लेने से पहले बताया कि वह शौकियाना पिस्टल रखना चाहता हूं, कॉलेज में लड़कों को दिखा सकूं.

नवीन ने बताया कि जो भी पैसा आया था उसमे से 5 हजार मैंने और 15-15 हजार रुपए दिव्यांश और शेखर ने रख लिए, बहरहाल पुलिस ने तीनों को बील अकबरपुर गांव के पास पैरिफेरल कट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर का बरामद किया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब इसमें आगे भी जांच की जाएगी और यह पिस्टल किस सोर्स से आई है इसका भी पता लगाया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में