मानसून सीजन से पहले मंडी में होगा आपदा प्रबंधन पर मॉक अभ्यास

 मानसून सीजन से पहले मंडी में होगा आपदा प्रबंधन पर मॉक अभ्यास

  बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने पर रहेगा फोक्स  


 मंडी जिला में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मानसून से पहले बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के लिए 06 जून को टेबल टॉप अभ्यास किया जाएगा जबकि आठ जून को विभिन्न चिह्न्ति जगहों पर बचाव तथा राहत कार्यों को लेकर मॉक अभ्यास भी किया जाएगा।

     इस बाबत मंगलवार को एनआईसी के सभागार में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंडी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सभी अधिकारियों के लिए वर्चुअल कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि मानसून के दौरान मंडी जिला में बाढ़, भूस्खलन इत्यादि आपदाओं का खतरा बना रहता है, बेहतर आपदा प्रबंधन से इन आपदाओं से होने वाले नुक्सान को कम किया जा सकता है।

     उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन प्लान भी तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि मेगा अभ्यास के माध्यम से आपदा प्रबंधन प्लान को अपडेट करने में मदद मिलेगी वहीं पर आपातकालीन सहायता तथा राहत पुनर्वास के कार्याें में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय स्थापित भी हो सकेगा ताकि आपातकालीन स्थितियों में प्रत्येक विभाग के अधिकारी अपने अपने विभागों से संबंधित कार्यों को निपुणता के साथ पूर्ण कर सकें।

   उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के मॉक अभ्यास के दौरान बाढ़ के दौरान खोज और बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा यह मॉक अभ्यास वास्तविक आपात स्थिति की तरह ही किया जाएगा। इससे जिला आपदा प्रबंधन योजना के अलावा विभागों की अपनी आपदा प्रबंधन योजना की भी समीक्षा होगी इसके साथ ही संसाधनों के उपयोग और संचार आदि की कमियों तथा तैयारियों का भी पता चलेगा। उन्होंने कहा कि मॉक अभ्यास में सेना, अर्धसैन्य बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल जैसी केंद्रीय एजेंसियों के अलावा जिला के आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी हिस्सा लेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग