ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध - रोहित ठाकुर

 ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध - रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री ने किया बढ़ाल उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, 92 लाख से होगा निर्माण

शिमला


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण स्तर तक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लोगों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

रोहित ठाकुर ने आज बढ़ाल उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र बढ़ाल का निर्माण कार्य लगभग 92 लाख रुपए से पूर्ण किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए जल्दी ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर उन्होंने महिला मंडल भवन बढ़ाल में एवं सरहाना के लोगों की समस्याएं भी सुनी।

उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निपटारा करना हमारे सरकार की प्राथमिकता है। प्राप्त मांगों के लिए बजट का प्रावधान कर अवश्य रूप से पूर्ण किया जाएगा।

उन्होंने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को प्राप्त मांगों पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत बढ़ाल के प्रधान कुलदीप पिरटा, उपमंडलाधिकारी जुब्बल राजीव सांख्यान सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद