सिरमौर जिला में संभावित बाढ़ और भूस्खलन के दृष्टिगत तीन चरणों में होगी मेगा मॉक ड्रिल-सुमित खिमटा

 सिरमौर जिला में संभावित बाढ़ और भूस्खलन के दृष्टिगत तीन चरणों में होगी मेगा मॉक ड्रिल-सुमित खिमटा


नाहन  उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला में संभावित बाढ़ और भूस्खलन के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन के तहत तीन चरणों में मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण का मॉक ड्रिल जिसका उददेश्य सम्बन्धित विभागों के बीच जरूरी तालमेल स्थापित करना था, आज मंगलवार को हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन और राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन अथॉरिटी के संयुक्त तत्वावधान में वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से आयोजित किया।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की मेगा मॉक ड्रिल में आज सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों ने दूसरे चरण और तीसरे चरण के तहत आयोजित होने वाले मॉक ड्रिल के लिए आपसी समन्वय और तालमेल पर व्यापक विचार विमर्श किया।

सुमित खिमटा ने बताया कि दूसरे चरण की मेगा मॉक ड्रिल के तहत टेबल एक्सरसाईज 6 जून को आयोजित की जाएगी जबकि तीसरे चरण की मॉक ड्रिल 8 जून को आयोजित की जाएगी।

उपायुक्त ने जिला के सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दूसरे और तीसरे चरण के मॉक ड्रिल के लिए किये जाने वाले आवश्यक प्रबन्धों को समय पर पूरा करने के लिए कहा।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव, जिला राजस्व अधिकारी सिरमौर चेतन चौहान व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद