विधानसभा चुनावों मे निष्कासित हुई मधु बाला को‌ मिला जिला सचिव का जिम्मा ।

 विधानसभा चुनावों मे निष्कासित हुई मधु बाला को‌ मिला जिला सचिव का जिम्मा ।

भाजपा मण्डल जवाली की थी अध्यक्षा, पार्टी विरोधी कार्य करने के चलते विधानसभा चुनावों मे हुआ था निष्कासन ।

अब मधु वाला नूरपुर भाजपा महिला मोर्चा की सचिव नियुक्त 

फतेहपुर : वलजीत ठाकुर /


विधानसभा जवाली की भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्षा मधुबाला को पार्टी के प्रति ईमानदारी निष्ठता तथा वफादारी को देखते हुए महिला मोर्चा जिला नूरपुर की का सचिव बनाया गया है ।

 संगठनात्मक जिला नूरपुर की जिलाध्यक्ष श्रेष्ठा ठाकुर ने मधु बाला को जिला सचिव नियुक्त किए जाने का पत्र जारी किया गया है। यह पत्र जिला अध्यक्षा ने महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मि धर सूद के साथ साथ प्रदेश व जिला के पार्टी पदाधिकारियो व भाजपा मण्डल जवाली को भेजा है । मधुवाला की नियुक्त पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है तो वहीं मधु वाला ने अपनी इस कामयाबी के लिए जिला के सभी बरिष्ठ नेताओं तथा हाईकमान का धन्यवाद किया है साथ ही अपने दायित्व को ईमानदारी से निभाने का भरोसा दिया है । गौर रहे विधानसभा चुनावों मे पार्टी हाईकमान ने उस समय के मौजूदा विधायक अर्जुन ठाकुर को टिकट न देकर संजय गुलेरिया को टिकट थमाया था तब उस समय की भाजपा मण्डल जवाली की अध्यक्षा मधुबाला पर पार्टी विरोधी काम करने के अरोप लगे थे और उनका पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया था । अब अगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने निष्कासित कार्यकर्ताओं का पार्टी के भीतर जगहा देना शुरु कर दी है ।।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में निकली रोष रैली, 300 लोगों ने बुलंद की आवाज